रांची, मार्च 7 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के टाटीसिलवे निवासी पूर्व सैनिक विभूति नाथ के पुत्र दीपक कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से फाइनल पासिंग आउट के बाद उन्हें यह पद प्राप्त हुआ। दीपक की इस उपलब्धि पर वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद और प्रवक्ता संजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.