हजारीबाग, अगस्त 29 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो, अमनारी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से शनिवार को 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यह दल माता वैष्णो देवी के दर्शन के अलावा मथुरा-वृंदावन और दिल्ली के विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेगा। रवानगी से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। जत्थे में मुख्य रूप से उपेंद्र पांडेय, ज्योतिष पंडा, मुखिया स्वस्तिका कुमारी, विनय पांडेय, विनय कुमार, रोहित कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, वंशीधर पंडा, उमाशंकर वैद्य, सुबोध पंडा, श्याम दुलार पंडा, विवेकानंद पांडेय, पंकज कुमार पांडेय, ऋषि पंडा, शानू पंडा, संदीप कुमार, विशाल कुमार, कौलेश्वर मिश्रा, नीतू देवी, मुस्कान समेत कई अन्य लोग दर्शन-पूजन के लिए रवा...