हजारीबाग, सितम्बर 26 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर टाटीझरिया पंचायत से 65 श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर, विंध्याचल, अयोध्या और प्रयागराज सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बाबा बालक नाथ के पास विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह की अध्यक्षता तथा महामंत्री राजू यादव के संचालन में संपन्न हुआ। प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि व महामंत्री संतोष मंडल, झरपो मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, परमेश्वर यादव, बजरंगी साव सहित कई लोग उपस्थित थे। तीर्थ यात्रियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए रजनीकांत चौधरी, अजय प्रसाद, विनय वर्णवाल, आशा देवी को गाइड की जिम्मेदारी...