टाटीझरिया में 15 लाभुकों के बीच चूजा व दाना का वितरण
हजारीबाग, मई 21 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में 15 चयनित लाभुकों के बीच चूजा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को चूजा के साथ स्टार्टर फीड, दाना-पानी के बर्तन एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। चूजा वितरण कार्यक्रम प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, रवि सिंह, महेश अग्रवाल तथा पशुपालन पदाधिकारी नकुल मोदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को मुर्गी पालन की वैज्ञानिक विधि, टीकाकरण तथा रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी।प्रमुख संतोष मंडल ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पशुधन विकास जनजातीय उप योजना के तहत 5 लाभुकों को मिला जोड़ा बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.