हजारीबाग, अप्रैल 27 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया थाना क्षेत्र के तेलियाबाट के पास सोमवार को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिजन टोला हुरलूंग निवासी सुरेश रविदास (40 वर्ष), पिता पूसन रविदास के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश रविदास सोमवार को अपनी स्कूटी से दवाइयां लेने के लिए घर से हजारीबाग की ओर निकले थे। इसी दौरान जैसे ही वे तेलियाबाट के समीप पहुंचे, सामने की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश स्कूटी समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम ...