हजारीबाग, मार्च 14 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया में रामनवमी महापर्व के सफल और भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई रामनवमी आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें रंजीत यादव को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद नई समिति के पदाधिकारियों का चयन किया। नई कमेटी में अध्यक्ष रंजीत यादव, सचिव छोटी साव, उपाध्यक्ष सुमन साव, कोषाध्यक्ष प्रकाश साव आदि शामिल हैं।संरक्षक मुखिया सुरेश यादव, राजू यादव, प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामनवमी का पर्व टाटीझरिया की संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव की उपस्थिति में लिए गए निर्णयों के अनुसार, इस वर्ष जुलूस और अन्य कार्यक्रमों को बेहद भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। समिति के नवनियुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.