हजारीबाग, मार्च 30 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ की बारह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को टाटीझरिया में जनआक्रोश फूट पड़ा। दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने टाटीझरिया में सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और मिथिलेश पाठक ने किया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व झारखंड आंदोलनकारी चंद्रनाथ भाई पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, रजनीकांत चौधरी, जीतन यादव, परमेश्वर प्रसाद यादव, सहदेव गोप, प्रकाश गुप्ता, कृष्णा साव, राजेश यादव, झुनझुन गुप्ता, निखिल सिंह, अधीरचंद्र तिवारी, बजरंगी साव, छोटन साव, रामेश्वर यादव, दिलीप सिंह, रौशन साव, सोबरन यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...