टाटीझरिया में निकला कैंडल मार्च
हजारीबाग, मार्च 31 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार देर शाम पूरा इलाका आक्रोश और शोक की लहर में डूबा रहा। घटना से नाराज लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां और इंसाफ की मांग वाली तख्तियां लिए हजारों लोगों ने एक स्वर में प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च का आयोजन किसी एक जगह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। टाटीझरिया चौक, छोटा डहरभंगा, बडा डहरभंगा, शिव मंदिर मोहल्ला, अमनारी समेत कई स्थानों पर भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर मार्च निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.