हजारीबाग, फरवरी 28 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के छोटा डहरभंगा में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति द्वारा माता शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टाटीझरिया समेत प्रखंड के दर्जनों गांवों से समाज के लोग एकजुट हुए और अपनी एकजुटता का परिचय दिया। समारोह का शुभारंभ माता शबरी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मायापुर, झरपो, डहरभंगा, बेरहो, मंगरपट्टा, होलंग, डुमर, धरमपुर, बेड़म और खंभवा सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया जगदीशचंद्र यादव और पूर्व पंसस सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि माता शबरी का भक्ति भाव और निश्चल प्रेम इतना गहरा था कि भगवान श्री राम स्वयं उनकी कुटिया तक चलकर आए। प्रभु राम ने प्रेमवश मां शबरी के जूठे ब...