हजारीबाग, अप्रैल 14 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छोटा डहरभंगा स्थित आंबेडकर भवन, धरमपुर और शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया। छोटा डहरभंगा स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बाबा साहब की तस्वीर पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजमोहन राम और संचालन संतोष राम ने किया। मौके पर उपस्थित प्रमुख संतोष मंडल ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है, जिसका श्रेय बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को जाता है। यह भी पढ़ें- जयंती पर आंबेडकर को किया गया नमन इस अवसर पर उप प्रमुख रवि वर्णवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैला...