हजारीबाग, मई 12 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के मायापुर गांव में एक गृहिणी को अपनी ईमानदारी की कीमत चुकानी पड़ी। साइबर ठगों ने झांसा देकर नीलू परवीन पति मो. इनुस के बैंक खाते से कुल 16,672 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने हजारीबाग स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, बीते 7 मई को नीलू परवीन के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को मुसीबत में बताते हुए कहा कि उसने गलती से नीलू के नंबर पर 8,600 रुपये भेज दिए हैं। उन्होंने मोबाइल के मैसेज में देखा कि पैसा आया था।ठग ने भावुक कार्ड खेलते हुए कहा कि वह वर्तमान में रांची रिम्स में भर्ती है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। अस्पताल का नाम सुनकर नीलू ने इंसानियत और ईमानदारी दिखाते हुए जैसे ही उक्त व्यक्ति को 8,600 रुपये व...