हजारीबाग, अप्रैल 21 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि। टाटीझरिया पुलिस ने फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो वारंटियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दारू थाना कांड संख्या 45/22 एवं जीआर संख्या 1770/22 का वारंटी मनोवर अंसारी, पिता सादिक अंसारी शामिल है, जो टाटीझरिया के धर्मपुर गांव का रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने कोल्हू ग्राम से कुंती देवी, पति बनोदी गिरी को भी गिरफ्तार किया है। कुंती देवी टाटीझरिया थाना कांड संख्या 27/19 एवं जीआर संख्या 914/20 के मामले में लंबे समय से फरार चल रही थी। यह भी पढ़ें- 250 जवानों ने 200 ठिकानों पर मारा छापा, हजारीबाग में 24 घंटे में 57 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.