हजारीबाग, जुलाई 2 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड के होलंग गांव में बुधवार को मातमी सन्नाटा पसर गया। गुजरात में मजदूरी करने गए किशोर कुमार 31 वर्ष,पिता जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया गया। शव के आते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। किशोर घर का बड़ा बेटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोर कुमार पिछले पांच वर्षों से गुजरात में एक्सल टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर लाइनमैन काम करता था। वह महज एक हफ्ते पहले ही गांव से छुट्टियां बिताकर वापस काम पर लौटा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसका असमय निधन हो गया। वृद्ध पिता जगरनाथ महतो खेती-बाड़ी कर किसी तरह घर संभालते हैं, बेटे की मौत ने उन्हे...