हजारीबाग, अप्रैल 24 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेनी पुल के पास बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रक गार्डवाल को रौंदते हुए करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाइल्स का सीमेंट लदा ट्रक हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रहा था। बेनी पुल के पास किसी कारणवश चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक पुल के पहले लगे गार्डवाल को रौंदते हुए नीचे खाई में जा गिरा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार और सब इंस्पेक्टर पवन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक सद्दाम अंसारी को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बता दें कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.