हजारीबाग, अप्रैल 5 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड के बंशी ग्राम में रविवार को ग्राम देवी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के लिए विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। आचार्य मनोज पांडेय ने मुख्य यजमान शिवकुमार शर्मा को वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। जिसके पश्चात जयघोष के बीच महायज्ञ का ध्वज स्थापित किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यज्ञ मंडप निर्माण की नींव रखी। इस अवसर पर आयोजित बैठक में महायज्ञ की रूपरेखा तय की गई। ग्रामीणों ने प्रवचन मंच, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, लाइट, टेंट और भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की और संबंधित स्थलों का चयन किया। आगामी 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक महायज्ञ का भव्य आयोजन होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.