आदित्यपुर, जनवरी 22 -- ग़म्हरिया।टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर पिंडराबेड़ा के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। इस अप्रत्याशित घटना से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में एक महिला समेत 2 पुरुषों की घायल होने की सूचना है। बताया गया कि सभी मानगो के निवासी हैं। स्कोडा कार में सवार सभी मुड़िया से मानगो जा रहे थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि कार कांड्रा की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे कार सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण राम हांसदा ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल कांड्रा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प...