जमशेदपुर, अगस्त 23 -- टाटानगर स्टेशन होकर उदयपुर और शालीमार के बीच सप्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेन को अब दो दिन चलाने का आदेश जारी हो गया है। ट्रेन का फेरा बढ़ाने संबंधी पत्र रेल मंत्री कार्यालय से आया है। फिलहाल यह ट्रेन शालीमार से रविवार को रवाना होती है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन जल्द ही दूसरे दिन के परिचालन की घोषणा करेगा। फेरा बढ़ने से झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के यात्रियों को राजस्थान के विभिन्न शहरों से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। टाटानगर और रांची होकर संतरागाछी से जयपुर-खातीपुरा साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन दिन की घोषणा भी दक्षिण पूर्व रेलवे जोन जल्द करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...