नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- इंडियन मार्केट में एक दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इसकी टक्कर टाटा हैरियर ईवी से होगी। इस अपकमिंग एसयूवी का नाम iCaur 03 है। इसे फ्लैटबेड ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया है और इस पर कोई कवर भी नहीं था। फोटो को Auto Live ने शेयर किया है। यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे JSW Motor और चेरी की पार्टनरशिप के तहत भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी का भारत में बिना कवर के दिखना यह इशारा करता है कि कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने के लिए इसकी टेस्टिंग और दूसरी तैयारियां कर रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि iCaur 03 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी को लॉन्च से पहले जरूरी टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन्स और दूसरी कई फॉर्मैलिटी पूरी करनी होंगी। फिलहाल आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है...