टाटा-हटिया ट्रेन 13 जून को नहीं जाएगी पुरुलिया
जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 13 जून शनिवार को चांडिल से पुरुलिया के बदले मुरी व गुंडाबिहार होकर चलेगी। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ है। आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 13 जून को आद्रा स्टेशन तक अपडाउन करेगी। गुरुवार को भी आसनसोल-टाटानगर की एक मेमू ट्रेन आद्रा तक चली है। बताया जाता है कि, आद्रा ब्लॉक से खड़गपुर, पुरुलिया, मिदनापुर, भोजुडीह और चंद्रपुरा मार्ग की ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- आसनसोल मेमू ट्रेन 10, 11 और 13 को नहीं आएगी टाटानगर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.