टाटा-हटिया ट्रेन का 31 को बदलेगा मार्ग
जमशेदपुर, मार्च 29 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे के अनुसार, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 31 मार्च, 1 और 4 अप्रैल को चांडिल के बाद बदलेगा। ट्रेन को मुरी व गुंडाबिहार स्टेशन होकर चलाया जाएगा। वहीं, टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन 2 अप्रैल को आद्रा स्टेशन से लौटेगी जबकि मिदनापुर व आद्रा मार्ग की दो जोड़ी ट्रेन को रद्द करने का आदेश है। लाइन ब्लॉक को लेकर रेलवे की ट्रेन परिचालन व्यवस्था में फेरबदल करने से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.