जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण टाटानगर की ट्रेनों का शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 1 मई आद्रा स्टेशन से ही अप और डाउन चलेगी। जबकि, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 29 अप्रैल और 2 मई को बदलेगा। इससे ट्रेन चांडिल से पुरुलिया-कोटशिला के बजाय मुरी और गुंडा बिहार स्टेशन होकर चलेगी। बताया जाता है कि, आद्रा में लाइन ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन, सिग्नल और टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...