जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 3 मार्च मंगलवार को बदलने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण मंगलवार को झाड़ग्राम धनबाद मेमू ट्रेन बोकारो तक चलेगी जबकि टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन बुधवार को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी। इधर सोमवार को भी मुंबई मार्ग की तीन ट्रेन दो घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन आई। इससे हावड़ा और खड़गपुर के यात्रियों को परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...