जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नॉर्दन टाउन स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ सेंटर में बुधवार सुबह 11.30 बजे ठेका कर्मी मेघा मुखी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेघा का शव हेल्थ सेंटर के गोदाम में फंदे से लटका पाया गया। सुबह कर्मचारियों ने शव देख और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। मेघा मुखी हेल्थ सेंटर में फॉगिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार वह 11 बजे कार्यालय पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में बीए की छात्रा ने लगाई फांसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.