जमशेदपुर, मई 17 -- टाटा स्टील में गुरुवार को हुई दुर्घटना को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। प्रबंधन ने घटना के बाद सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दी है। घटनाओं की समीक्षा के बाद प्रबंधन की ओर से बड़ा फैसला लेने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में दोपहिया वाहनों की इंट्री पर रोक लगाई जा सकती है। वेज रिवीजन समझौते के दौरान इस मुद्दे पर भी प्रबंधन बात कर निर्णय लेगा। उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील प्लांट के भीतर एलडी-2 गोलचक्कर के पास गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। कंपनी की बस की चपेट में आने से बाइक सवार कर्मचारी घायल हो गया था। घटना के बाद उसे तत्काल ईस्ट प्लांट फर्स्ट-एड सेंटर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...