जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे रूबरू मासिक कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन कार्यक्रम में मंगलवार को सजेशन बॉक्स कमेटी 2.0 लांच करने की घोषणा की गई। कंपनी के वीपी आशीष अनुपम ने इथिक्स पर दिशा-निर्देश को बताते हुए कहा कि कर्मचारी या अधिकारी किसी भी वेंडर से किसी प्रकार का लाभ नहीं लेंगे, खाना नहीं खाएंगे, गिफ्ट कूपन नही लेंगे। साथ ही किसी प्रकार का अनैतिक लेन-देन नहीं करेंगे। टीएमएच के चीफ इनडोर मेडिकल सर्विसेज डॉ. अशोक सुंदर ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट का ट्रायल शुरू हो गया है। इस काम में डॉ. अमिताभ उपाध्याय आदि का काफी योगदान रहा है। चीफ फील्ड मेकेनिकल मेंटेनेंस सुंदर प्रियदर्शी ने सिंटर प्लंट ने सेफ्टी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले माह शून्य एलटीआई का रिकॉर्ड दर्ज किया।

हिंदी...