टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव, हेड संतोष मौर्य यूके गए
जमशेदपुर, मई 10 -- टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव के तहत आईएल-3 ग्रेड के अधिकारी और हेड इंजीनियरिंग (स्टील मेकिंग, इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट्स) संतोष कुमार मौर्य को तीन वर्ष की अवधि के लिए टाटा स्टील यूके में अपनी ही पद श्रेणी पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। वर्क परमिट मिलने तक वे जमशेदपुर से ही काम करते रहेंगे। इसके बाद वे पोर्ट टैलबोट (यूके) से कार्यभार संभालेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को जारी सर्कुलर 15 मई से प्रभावी होगा। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में संगीता मिश्रा बनी हेड कॉर्पोरेट इथिक्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.