जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वैकल्पिक परिवार मेडिक्लेम पॉलिसी की घोषणा की है। इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी जरूरत के अनुसार 2 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का केशलैस हेल्थ कवर चुन सकते हैं। प्रीमियम का भुगतान कर्मचारियों को करना होगा, लेकिन इसे 12 आसान मासिक किस्तों में वेतन से काटा जाएगा। साथ ही आयकर की धारा 80डी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलेगा। पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी बीमारी के लिए 30 दिनों का वेटिंग पीरियड नहीं रखा गया है और पहले से मौजूद बीमारियां भी पहले दिन से कवर होंगी। अस्पताल में भर्ती होने पर कमरे के किराए पर कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा, पहले दो बच्चों के लिए मातृत्व लाभ के तहत सामान्य डिलीवरी पर 30 हजार और सिजेरियन पर 50 हजार रुपये तक का कवर मिलेगा। कर्मचारी 10, 20 या 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.