जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच पिछले एक माह से वार्ता रुकी हुई है। इसकी वजह अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी का बड़ा ऑपरेशन होना है और अध्यक्ष का इलाज के लिए कोलकाता में होना है। लेकिन, संभावना जताई जा रही है कि मई के अंत या जून के दूसरे सप्ताह तक वेज रिवीजन समझौता हो जाएगा। इधर, कर्मचारियों के बीच वेतन वृद्धि को लेकर मंथन जारी है और एमजीबी को लेकर जोड़ घटाव करने लगे हैं। कर्मचारियों के साथ यूनियन के कमेटी मेंबर आंकलन के आधार पर ओल्ड ग्रेड के कर्मचारी 23 प्रतिशत और एनएस ग्रेड के कर्मचारी न्यूनतम 27 प्रतिशत एमजीबी (मिनिमम गारंटी बेनिफिट) मिलने का अनुमान लगा रहे हैं। कुछ कमेटी मेंबर कहते हैं कि एमजीबी की गणना के बाद नया बेसिक का निर्धारण वर्तमान बे...