टाटा स्टील में वेज रिवीजन वार्ता अंतिम दौर में
जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेल रिवीजन समझौते को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता जारी है। इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई वार्ता करीब डेढ़ बजे तक चली। सूत्रों ने बताया कि समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। बैठक में डीए, एमजीवी समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बुधवार को फिर से वार्ता होगी। वार्ता में प्रबंधन पक्ष से सीएचआरओ जुबिन पालिया, राहुल दुबे आदि शामिल हुए, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.