टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर विवाद, एनएस ग्रेड के 29 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
जमशेदपुर, जून 24 -- टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौते में हो रही देरी और अपनी मांगों को नजरअंदाज किए जाने पर एनएस ग्रेड के कमेटी सदस्यों में गहरी नाराजगी है। इसके चलते सोमवार को 29 कमेटी सदस्यों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। कमेटी मेंबरों ने यूनियन अध्यक्ष को संबोधित अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि नई सीरीज के कमेटी मेंबरों ने हमेशा पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा कर्मचारियों के हित और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वेज रिवीजन और ग्रेड सेटलमेंट से जुड़ी उनकी मांगों पर अपेक्षित गंभीरता से विचार नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि ये मांगें स्वीकार नहीं की जा सकती थीं तो वेतन संशोधन की अवधि पांच वर्ष तक सीमित रखी जानी चाहिए थी। यदि यह भी संभव नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.