जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- टाटा स्टील प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रही ग्रेड रिवीजन वार्ता में प्रबंधन का रुख सकारात्मक और लचीला बताया जा रहा है। प्रारंभिक दौर की बातचीत में प्रबंधन ने कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए एनएस ग्रेड कर्मियों के लंबित मुद्दों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार शुरू किया है। इससे कर्मचारियों के बीच इस बार बेहतर वेज समझौते की उम्मीद मजबूत हुई है। वेज वार्ता जिस रफ्तार व माहौल में चल रही है, उससे उम्मीद है कि मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। कंपनी सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी के रिकॉर्ड प्रदर्शन का असर वार्ता पर साफ दिख रहा है। इसी के चलते प्रबंधन ने पहले ही अधिकारियों को उम्मीद से अधिक इंक्रीमेंट और वार्षिक बोनस दिया है। अब कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.