जमशेदपुर, अगस्त 26 -- टाटा स्टील प्रबंधन ने प्रशासनिक और कामकाजी आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न विभागों में अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल और कार्यकाल विस्तार से संबंधित सोमवार को सर्कुलर जारी किए हैं। सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन और चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल की ओर से अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, चीफ टैलेंट मैनेजमेंट एंड एम्प्लॉई एक्सपीरियंस (आईएल-2) राधिका सिंह का तबादला कर उन्हें एक सितंबर 2026 से चीफ एचआरबीपी (कॉमर्शियल फंक्शन एंड प्रॉफिट सेंटर्स - डेजिग्नेट) नियुक्त किया गया है। टीएसडीपीएल के सीएचआरओ (आईएल-2) करण लखानी का डेपुटेशन कार्यकाल एक सितंबर से अगले दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग में आंशिक संशोधन करते हुए हेड इंटरनल कम्युनिकेशन ओनम प्रियदर्शी को एक सितंबर से हेड इ...