जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- टाटा स्टील ने रात्रि पाली में फैक्ट्री में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फैक्ट्री सुरक्षा समिति का गठन किया है। यह समिति रात सात बजे से सुबह छह बजे तक की अवधि में काम करने वाली महिलाओं के लिए उपयुक्त सुरक्षा उपायों की रणनीति तैयार करने और उन्हें लागू करने का कार्य करेगी। इस संबंध में मंगलवार को कंपनी के उपाध्यक्ष ऑपरेशंस चैतन्य भानु के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया। सर्कुलर के अनुसार, समिति के चेयरपर्सन सिक्योरिटी चीफ अरविंद कुमार सिन्हा होंगे। समिति में अनिल कुमार, होरमाज बी टोडीवाला, गिरीश कुमार शर्मा, फ्रेडी बेहराम जारोलिया, अविक चटर्जी, पूनम शुक्ला, चारु खुल्लर और इंद्राणी सरकार को सदस्य बनाया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि यह समिति फैक्ट्रीज एक्ट 1948 की धारा 66 की उपधारा (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.