जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- टाटा स्टील में इंटरनेशनल बिजनेस अकाउंट्स के सभी प्रोसेस के बीच तालमेल बिठाने के लिए हेड इंटरनेशनल बिजनेस अकाउंट्स और हेड फाइनेंस इंपोर्ट अकाउंट्स के पद को मिलाकर हेड फाइनेंस इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट अकाउंट्स के रूप में नया पद बनाया जा रहा है। इस नए पद पर आईएल-4 ग्रेड के सीनियर एरिया मैनेजर फाइनेंस इंपोर्ट अकाउंट्स आनंद अग्रवाल को आईएल थ्री ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए पदस्थापित किया गया है। यह सर्कुलर 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...