जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टाटा स्टील में सांगठनिक बदलाव के तहत हेड स्तर के दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सर्कुलर के मुताबिक, मनीष कुमार मिश्रा, हेड कॉमर्शियल ओएमक्यू प्रोजेक्ट्स, जोड़ा से काम करेंगे। वे कार्यात्मक रूप से चीफ कैपेक्स प्रोक्योरमेंट को और प्रशासनिक रूप से चीफ पीएंडसी वेस्ट बोकारो सस्टेनेंस एंड ग्रोथ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे। यह बदलाव 2 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा। इसी तरह सुरेश, प्रधान वैज्ञानिक, आर-थ्री प्रोसेस रिसर्च का स्थानांतरण हेड साइंटिफिक सर्विसेज़ टीएसएम साइंटिफिक सर्विसेज के पद पर किया जा रहा है। वे चीफ साइंटिफिक सर्विसेज एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कार्यान्वयन को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से काम करेंगे। यह बदलाव 15 अप्रैल से प्रभावी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...