टाटा स्टील में गंभीर चोट और मौत की रोकथाम पर वेबिनार
जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर, संवाददाता। विश्व इस्पात सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस पर टाटा स्टील ने गंभीर चोट और मृत्यु की रोकथाम पर एक वेबिनार आयोजित किया। इसमें कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों समेत 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।सत्र को संबोधित करते हुए टाटा स्टील के सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थिरता विभाग के उपाध्यक्ष राजीव मंगल ने प्रारंभिक चरण में जोखिमों की पहचान और घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय उपाय करने पर जोर दिया। उन्होंने देखभाल की मजबूत संस्कृति बनाने की जरूरत बताई। वेबिनार में समय पर घटना रिपोर्टिंग, शीघ्र चिकित्सा सहायता और पारदर्शिता पर बल दिया गया। वेंडर स्टार रेटिंग सुधार, गुणवत्तापूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और संबद्ध कंपनियों के साथ समन्वय पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- टीवी नरेंद्रन बने टाटा स्टील एपेक्स सेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.