टाटा स्टील में क्रेन ऑपरेशन रोल में ट्रांजिशन का मौका, 15 जून तक करें आवेदन
जमशेदपुर, जून 11 -- टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए आंतरिक करियर अवसर की घोषणा की है। कंपनी री-स्किलिंग कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को क्रेन ऑपरेशन भूमिका में ट्रांजिशन का मौका दे रही है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को नई तकनीकी क्षमताएं विकसित करने और कंपनी के कोर ऑपरेशंस में बेहतर योगदान देने का अवसर उपलब्ध कराना है। यह अवसर टाटा स्टील जमशेदपुर और ट्यूब्स (वर्क्स एवं नन-वर्क्स) के ब्लॉक-1 और ब्लॉक-2 के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। इच्छुक कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। चयनित कर्मचारियों को संरचित ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा। इसमें भूमिका आधारित प्रशिक्षण के साथ प्रैक्टिकल और हैंड्स-ऑन स्किल डेवलपमेंट शामिल रहेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद कर्मचारियों की तैनाती जमशेदपुर स्थित क्रेन ऑपरेशंस विभाग में की जाएगी।कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.