जमशेदपुर, जनवरी 29 -- टाटा स्टील में कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर बुधवार को प्रबंधन और यूनियन पदाधिकारियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई। प्रस्तावित योजना के तहत कर्मचारियों को प्रतिमाह 500 रुपये से 2000 रुपये तक अंशदान करना होगा, जिसकी कटौती वेतन से की जा सकती है। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने यूनियन को एनपीएस से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया और कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। बताया गया कि सेवानिवृत्ति के बाद इस योजना से बेहतर पेंशन का लाभ मिलेगा और खासकर नए कर्मचारियों के लिए यह योजना काफी उपयोगी साबित हो सकती है। प्रबंधन ने यूनियन से कर्मचारियों को योजना के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। प्रबंधन के अनुसार, एनपीएस को उच्च पेंशन स्कीम के साथ भी लिया जा सकेगा। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.