जमशेदपुर, जनवरी 8 -- टाटा स्टील में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान हुई करीब छह प्राणघातक दुर्घटनाओं को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को कंपनी के उपाध्यक्ष सेफ्टी राजीव मंगल की अध्यक्षता में प्रबंधन और यूनियन के बीच सेफ्टी को लेकर बैठक हुई। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई और करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए नियंत्रण के उपायों पर मंथन किया गया। बैठक में यूनियन की ओर से कई सुझाव रखे गए। यूनियन ने कंपनी परिसर में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। यूनियन का कहना था कि साफ-सफाई के लिए वेंडरों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और अनुबंध के समय इसे शर्तों में शामिल किया जाए। प्लांट में कई जगह समुचित लाइटिंग नहीं होने की बात भी उठाई गई। सेफ्टी के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.