जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- टाटा स्टील के अधिकारियों के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर बोनस और वेतन वृद्धि की घोषणा कर दी गई है। इसकी सूचना अधिकारियों को उनके व्यक्तिगत मेल पर भेज दी गई है। सूत्रों ने बताया कि इस बार जिन अधिकारियों के बेसिक कम थे, उन अधिकारियों के वेतन में 40 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। सरकार की सीटीसी के पचास प्रतिशत तक की वृद्धि के नियमों के आधार पर ऐसे अधिकारियों के बेसिक में अधिक वृद्धि हुई है, जबकि सप्लीमेंट्री अलाउंस में कम वृद्धि हुई है। पुराने अधिकारियों या जिनके बेसिक अधिक थे, उनके बेसिक में कम वृद्धि की गई है। लेकिन सप्लीमेंट्री भत्तों में अधिक वृद्धि की गई है। वेतन वृद्धि के साथ ही उनको बोनस भी दिया गया है। बोनस की राशि 8 अप्रैल को अधिकारियों के खाते में भेज दी गई है, जबकि वेतन वृद्धि का लाभ अप्रैल से मिलेगा। अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.