जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौता पर प्रबंधन और यूनियन के बीच अगले सप्ताह वार्ता शुरू होने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने वार्ता के लिए आमंत्रण का संकेत यूनियन को दे दिया है। उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 1 जनवरी 2025 से लंबित है। टाटा वर्कर्स यूनियन ने वेज रिवीजन समझौते के लिए चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंप दिया है। साथ ही समय पर समझौता होने को लेकर प्रबंधन को वार्ता शुरू करने के लिए पत्र भी दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.