टाटा स्टील बोनस पर 5 सितंबर तक समझौते की संभावना
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस को लेकर 5 सितंबर तक समझौता होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष भी समझौता यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के कार्यकाल में बने फार्मूले के आधार पर ही होगा।सूत्रों ने बताया कि कंपनी के सीईओ सह एमडी टी.वी. नरेंद्रन अगले दो-तीन दिन शहर में रहेंगे। सीएचआरओ आत्रेयी सान्याल एक-दो दिन में पहुंच सकती हैं। इसलिए तीन या चार सितंबर को समझौता होने की अधिक संभावना बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.