चाईबासा, मार्च 19 -- नोवामुंडी। टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी के सहयोग से गुरुवार को टाटा मेन हॉस्पिटल नोवामुंडी में डॉ. प्रभात कुमार पात्रा और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा क्लब फुट प्रभावित 5 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। मालूम हो कि क्लब फुट एक सामान्य जन्मजात स्थिति है, जिसमें शिशु का पैर अंदर और नीचे की ओर मुड़ा (टेढ़ा) होता है, जो एचिलीस टेंडन के छोटे होने के कारण होता है। यह दर्दनाक नहीं है, लेकिन बिना इलाज के चलने में गंभीर समस्या कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...