जमशेदपुर, मई 10 -- टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने एकीकृत जलसंभर प्रबंधन तथा जलवायु अनुकूलन परियोजना के कार्यान्वयन के लिए अपने सहयोग का महत्वपूर्ण विस्तार करने की घोषणा की है। इस परियोजना का उद्देश्य जल सुरक्षा बढ़ाना, खराब हो चुके प्राकृतिक संसाधनों का जीर्णोद्धार करना और ग्रामीण समुदायों की आजीविका को मजबूत करना है। तीन वर्षीय यह परियोजना दिसंबर 2028 में समाप्त होगी। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले और ओडिशा के क्योंझर जिले में चलाई जा रही यह परियोजना मुख्य रूप से वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों को लक्षित करती है, जहां बार-बार जल संकट और जलवायु परिवर्तनशीलता की समस्या रहती है। परियोजना से करीब 12,500 समुदाय सदस्यों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, जल संरक्षण क्षमता बढ़ेगी और अतिरिक्त 1,545 एकड़ भूमि को सिंचाई के अंतर्गत लाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.