टाटा स्टील ने 23.48 मिलियन टन रिकॉर्ड क्रूड स्टील उत्पादन किया
जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टाटा स्टील ने चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2026 के प्रोविजनल उत्पादन एवं डिलीवरी आंकड़ों को जारी किया है। कंपनी की भारत इकाई ने इस वित्तीय वर्ष में 23.48 मिलियन टन का रिकॉर्ड क्रूड स्टील उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष से 8 फीसदी ज्यादा है। यह उपलब्धि कालिंगानगर प्लांट के रैंप-अप और जमशेदपुर प्लांट के मजबूत प्रदर्शन का नतीजा है। भले ही जून-जुलाई में जमशेदपुर में जी ब्लास्ट फर्नेस की रिलाइनिंग शटडाउन के कारण थोड़ी कमी आई हो। चौथी तिमाही में टाटा स्टील जमशेदपुर की भारत इकाई का उत्पादन 6.25 मिलियन टन रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 15 फीसदी ज्यादा है। डिलीवरी भी 6.19 मिलियन टन पर पहुंच गई जो साल दर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। पूरे वर्ष की डिलीवरी 22.53 मिलियन टन रही, जिसमें घरेलू डिलीवरी पहली बार 20 मिलियन टन के पार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.