जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 (एसबीकेवाई-4.0) को संशोधित कर लॉन्च किया है। यह योजना 16 फरवरी से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी और जमशेदपुर लोकेशन (ट्यूब्स डिवीजन सहित) के यूनियन कृत कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी। योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को जल्द सेवानिवृत्ति का विकल्प प्रदान करना है, जिसमें मासिक पेंशन, मेडिकल सुविधाएं, आवास किराया अनुदान और अन्य लाभ शामिल हैं। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर अत्रयी सान्याल ने इसकी घोषणा की। यह योजना 40 वर्ष से अधिक उम्र के उन कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने कंपनी में कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी की है। इसमें ओल्ड और न्यू ग्रेड सीरीज के कर्मचारी शामिल हैं, लेकिन नई सीरीज में ब्लॉक थ्री और उससे ऊपर के कर्मचारी बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...