जमशेदपुर, फरवरी 26 -- टाटा स्टील ने ओडिशा के जाजपुर जिले के सुकिंदा में आधुनिक तकनीक आधारित कई व्यवस्थाएं लागू की हैं। सुकिंदा क्रोमाइट माइंस में 4,500 केएल प्रति घंटा क्षमता वाला अत्याधुनिक एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगाया गया है। इसके जरिए खनन से निकलने वाले गंदे पानी और बरसाती बहाव के पानी को साफ किया जाता है, ताकि उसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके या तय मानकों के अनुसार बाहर छोड़ा जा सके। इसी तरह, सरुआबिल क्रोमाइट माइंस में 1,200 केएल प्रति घंटा क्षमता का नया ईटीपी चालू किया गया है, जो पहले से मौजूद 380 केएल प्रति घंटा यूनिट के साथ काम कर रहा है। इन प्लांटों से शुद्ध किया गया पानी बागवानी और खनन क्षेत्र में उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...