टाटा स्टील ने देश में अपने पहले स्क्रैप आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस को शुरू किया
जमशेदपुर, मार्च 21 -- टाटा स्टील ने सतत इस्पात निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लुधियाना की हाईटेक वैली में अपने पहले स्क्रैप आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्लांट की शुरुआत की है। लगभग 3200 करोड़ के निवेश से निर्मित इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 0.75 मिलियन टन है। यह अत्याधुनिक प्लांट प्रति टन स्टील उत्पादन पर कार्बन डाई ऑक्साइड (सीओटू) उत्सर्जन को 0.3 टन से कम रखने के लिए डिजाइन किया गया है, जो 2045 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने की टाटा स्टील की प्रतिबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान, टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन समेत टाटा स्टील तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।लो कार्बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.