जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के दूसरे मैच में टाटा स्टील ने दलमा टाइगर को 7-0 के करारी शिकस्त दी। टीम के लिए सुनील लोहार ने 9वें मिनट में गोल करते हुए जीत की नींव रखी। बिरसा तुडू ने 39वें और 49वें मिनट में दो गोल दागे।अजय हांसदाक ने 64वें और 75वें मिनट में दो गोल किए, जबकि विकास नायक और आशामान हेम्ब्रम ने भी अपने-अपने गोल दागे। टाटा स्टील की यह लगातार दूसरी जीत है। मैच ऑफिशियल में विष्णु तुडू, प्रोदीप्तो सरकार, श्रीराम सोरेन एवं रानी रविदास रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...