टाटा स्टील ने कर्मचारी अनुभव बेहतर करने के लिए बनाई टास्क फोर्स
जमशेदपुर, जून 10 -- टाटा स्टील ने कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाने और प्रक्रिया दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑफ-बोर्डिंग प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करने का फैसला लिया है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से एक क्रॉस-फंक्शनल टास्क फोर्स (सीएफटी) का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स पूरे संगठन में लागू होगी। इसका मुख्य कार्य वर्तमान ऑफ-बोर्डिंग प्रक्रिया की समीक्षा करना, सुधार के अवसरों की पहचान करना और पूर्ण निपटान की समयसीमा को कम करना है। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, दक्षता बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और डिजिटल उपायों को अपनाना शामिल है। टास्क फोर्स की देखरेख के लिए उच्चाधिकारियों की एक नेतृत्व टीम बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.